फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3393 ने दी यूटीईटी की परीक्षा

3393 ने दी यूटीईटी की परीक्षा

Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
3393 ने दी यूटीईटी की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में शुक्रवार को दो पालियों में उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) आयोजित हुई। नगर के पांच केंद्रों में आयोजित हुई यूटीईटी परीक्षा में आसान सवालों को देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। पांचों केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शुक्रवार को नगर के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया था। नगर के पांचों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली में टीईटी प्रथम और दूसरी पाली में टीईटी द्वितीय की परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में नगर के पांचों केंद्रों में कुल 1648 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 114 अभ्यर्थियों अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में पांचों केंद्रों में कुल 1995 अभ्यथियों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 136 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस दौरान परीक्षा देकर बाहर निकलते ही अभ्यर्थी अपने अन्य साथियों से परीक्षा के दौरान पूछे गए सवालों के उत्तर पूछते नजर आए। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा में पूछे गए सवाल आसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed