फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रैली निकालकर किया मधुमेह व कैंसर के प्रति जागरूक

रैली निकालकर किया मधुमेह व कैंसर के प्रति जागरूक

Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर किया मधुमेह व कैंसर के प्रति जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लायंस क्लब ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को मधुमेह और कैंसर रोग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने लोगों को इन रोगों के लक्षण और उपचार लिखी हुई पर्चियां भी बांटीं। शुक्रवार को क्लब के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चतुर के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर क्षेत्र में मधुमेह व कैंसर रोग जागरुकता रैली निकाली। जन जागरुकता रैली हरिद्वार मार्ग से शुरू होकर मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, घाट रोड तिलक रोड आदि स्थानों से होते हुए त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान क्लब सदस्यों ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों को मधुमेह व कैंसर रोग के लक्षण व उपाए लिखे हुए पर्चें भी वितरित किए। इस मौके पर अरविंद चतुर ने कहा कि रैली में राजस्थान, मध्य प्रदेश व ऋषिकेश के क्लब सदस्यों ने प्रतिभाग कर लोगों जागरूक किया। इस दौरान बंकट सिंह गहलोत, राजेश अग्रवाल, दीपक हिंगड, कालू राज मेहता, ललित मोहन मिश्र, गोपाल नारंग, गुलशन चंदानी, आशु डंग, विनय भाटिया, चन्द्रवीर पोखरियाल, राजीव अरोड़ा, डॉ. दलपत चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed