{"_id":"5c1412dabdec2255613d0eaa","slug":"15448194563200-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओं अभियान: मात्र 200 मीटर तक ही गरजी लोनिवि की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओं अभियान: मात्र 200 मीटर तक ही गरजी लोनिवि की जेसीबी
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हाईकोर्ट के आदेशों पर प्रशासन की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण के दूसरे दिन की कार्रवाई भी खानापूर्ति वाली ही रही। लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाने पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम सात घंटे में सिर्फ 200 मीटर क्षेत्र में ही अतिक्रमण हटा सकी। पूरे दिनभर चली कार्यवाही पर दो बार नोकझोंक देखने को मिली। कुछ जगहों पर जेसीबी अतिक्रमण को तोड़ ही नहीं पाई। ऐसे में जिन अतिक्रमण पर जेसीबी काम नहीं कर सकी, उसे शनिवार को गिरा दिया जाएगा।
शुक्रवार को सुबह दस बजे लोक निर्माण विभाग की टीम वीरभद्र रोड स्थित डेंटल कॉलेज के बाहर पहुंची। यहां विभागीय कर्मचारी कॉलेज के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने लगे। इस पर कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति जताई। इस दौरान थोड़ी नोकझोंक देखने को मिली। कॉलेज प्रशासन का तर्क था कि इसकी जानकारी पूर्व में नहीं दी गई। वहीं लोनिवि अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को गाड़ियों को हटाने का समय दिया गया था। कॉलेज प्रशासन ने बाहर पार्क हुई गाड़ियों को हटवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण पर कार्यवाही हुई। इसके बाद कुछ दूरी पर प्रशासन की टीम आगे बढ़ी।
यहां स्थानीय निवासी एसपी प्रसाद की दुकानें बन रही थी। प्रशासन ने सड़क के बीच से 40 फुट नपाई की तो उनकी दुकान के आगे का छज्जा भी अतिक्रमण की जद में आया। इस पर एसपी प्रसाद ने आपत्ति जताते जुए कहा कि पूर्व में लोनिवि की ओर से चिह्नीकरण में जो निशान लगाए गए थे, उससे एक फुट छोड़कर उन्होंने अपनी दुकानें बनाई है। अब पुन: विभाग उनकी दुकान के छज्जे को अतिक्रमण बता रहा है। इस दौरान स्थानीय पार्षद लव कांबोज ने आपत्ति जताते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग दबाव में कार्य कर रहा है। डेंटल कॉलेज के बाहर एटीएम व गार्ड के लिए बनी जगह अतिक्रमण की चपेट में है, मगर लोनिवि विभाग ने उस पर कार्यवाही न कर गरीब लोगों को परेशान कर रहा है। इस पर पार्षद ने वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे वन कर्मी से जब पार्षद ने पूछा कि उक्त भूमि किसकी है, तो वनकर्मियों ने उक्त भूमि को लोनिवि विभाग का बताया। इस दौरान नोकझोंक देखने को मिली।
विज्ञापन
भवन का छज्जा नहीं तोड़ पाई जेसीबी
शाम करीब चार बजे डेंटल कॉलेज से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित वीरपुर खुर्द पर चार मंजिला भवन पर जब लोनिवि कर्मचारियों ने सड़क के बीच से 40 फुट की नपाई कर निशान लगाया, तो जेसीबी चालक को इस भवन का छज्जा तोड़ने को कहा गया। जेसीबी ने जब इस भवन के छज्जे को तोड़ना चाहा, तो चालक के पसीने छूट गए। कड़ी मशक्कत करने के बाद जेसीबी इसके थोड़े से हिस्से को तोड़ने में सफल हुई। लोनिवि कर्मचारियों ने कहा कि शनिवार को कटर की मदद से इस भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होगी।
एसडीएम ने कहा मैं हर जगह थोड़ी जाऊंगा
स्थानीय पार्षद लव कांबोज ने लोनिवि विभाग पर रसूखदारों को छोड़ निर्धन वर्ग के लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाही करने का आरोप लगाया। इस दौरान पार्षद ने उप जिलाधिकारी को मौके से ही फोन किया। उन्होंने उक्त घटना की जानकारी उन्हें दी और बताया कि एक निजी डेंटल कॉलेज के बाहर के अतिक्रमण पर लोनिवि विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है, मगर निर्धन वर्ग द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने एसडीएम को बताया कि विभाग पक्षपात कर रहा है। उन्होंने एसडीएम से मौके पर आने का आग्रह किया तो इस पर एसडीएम ने कहा कि मैं हर जगह थोड़ी जाऊंगा। अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई से एसडीएम दो दिनों से दूरी बनाए हुए हैं।