{"_id":"5c1412d3bdec2257257e540a","slug":"154481944915-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों के जागरूक करना जरूरी : चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों के जागरूक करना जरूरी : चिदानंद
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंटवार्ता की। इस मौके पर स्वामी चिदानंद ने लायंस क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व बीमारियों की रोकथाम की जानकारी देना बहुत बड़ा कार्य है। दूसरों को सुख देकर सुखी होना ही भारतीय संस्कृति है। वर्तमान समय में लोगों ने अपनी जीवन शैली ऐसी बना ली है इससे डायबिटीज जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
पहले डायबिटीज 40 व 50 वर्ष के बाद होती थी, लेकिन वर्तमान समय में बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यक है। स्वामी चिदानंद ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों को पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीमारियों को समाप्त करना है तो पर्यावरण को स्वस्थ, सुरक्षित और संरक्षित करना होगा। पौधरोपण, प्लास्टिक का उपयोग न करना, नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से मुक्त रखने से भी हम बीमारियों को कम कर सकते हैं। घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना हमारा परम कर्तव्य है।
उन्होंने लायंस क्लब के पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया। कहा कि स्वच्छ जल के सेवन व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित करें। इससे बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस मौके पर स्वामी चिदानंद ने आर्गेनिक फल व सब्जियों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान अरविंद चतुर, पंकज गहलोत, राजेश अग्रवाल, दीपक हिंगड, कालू राज मेहता, ललित मोहन मिश्रा, गोपाल नारंग आदि मौजूद थे।