{"_id":"5c1412cfbdec2253aa49708f","slug":"1544819446116-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : मैदान में अब 16 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : मैदान में अब 16 प्रत्याशी
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। 18 दिसंबर को होने जा रहे बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर कुल चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, ऑडिटर पद पर एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब विभिन्न पदों पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह व चुनाव अधिकारी मोहन पैंयूली ने बताया कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव के लिए नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी।
इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश पैंयूली, उपाध्यक्ष पद पर शिव दयाल लखेड़ा, महासचिव पद पर अजय कुमार ठाकुर और ऑडिटर पद पर प्रकाश जोशी ने अपने नाम वापस लिए है। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद दो, महासचिव पद पर तीन, संयुक्त सचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पर दो और ऑडिटर पर दो प्रत्याशी मैदान में है। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान चुनाव कार्यकारिणी सदस्य नवीन रावत, मनीष बिजल्वाण, ऋषि अंथवाल मौजूद रहे।