{"_id":"5c13d7b2bdec2256f3452560","slug":"15448043127-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में जाखणी व नौर रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में जाखणी व नौर रहे अव्वल
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर में आयोजित युवा महोत्सव 2018-19 में विभिन्न गांवों व विद्यालयों से पहुंचे करीब 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में जाखणी व नौर प्रथम स्थान पर रहे।
ब्लाक सभागार में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी व ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटिका का मंचन विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाखणी गांव प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय व ग्राम पंचायत नौर तीसरे स्थान पर रहा। जबकि पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एकांकी नाटक के मंचन में ग्राम पंचायत नौर ने बाजी मारी। महोत्सव में जीआईसी कीर्तिनगर, ग्राम पंचायत मंगसू व सांस्कृतिक कला मंच जाखणी के युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए विधायक कंडारी व ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं से इस प्रकार की गतिविधियों में प्रतिभाग करने की अपील की। महोत्सव में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल, केशवा नंद बहुगुणा, नरेंद्र कुंवर, आशा पैन्यूली, सहायक विकास अधिकारी सतेंद्र भट्ट, विनीता रावत, सुबोध बडोनी, शेरदास आदि मौजूद थे।