{"_id":"5c13d7aebdec225b5d493edd","slug":"15448043091-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ फिल्म निर्माताओं पर हो काननी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ फिल्म निर्माताओं पर हो काननी कार्रवाई
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फिल्म निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व पर्यटन व संस्कृति धर्मस्व मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
भाजपा नगर महामंत्री अनूप बहुगुणा ने कहा कि शासन प्रशासन की लिखित अनुमति के बिना फिल्म का नाम केदारनाथ रखना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, केदारनाथ धाम पर मनगढंत अश्लील तथा आपदा पर झूठी कहानी निर्माण करना अपराध की श्रेणी में आता है। कहा कि फिल्म बनाने वाले निर्माता निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री व अन्य जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। बहुगुणा ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।