{"_id":"5c11745dbdec22414e431bd9","slug":"154464781214-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधली में आयुष्मान योजना के कार्ड बनने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधली में आयुष्मान योजना के कार्ड बनने शुरू
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। दूधली ग्राम पंचायत में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बुधवार से शुरू हो गई। दूधली के कॉमन सर्विस सेंटर में योजना के कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया। कॉमन सर्विस सेंटर में आयुष्मान योजना का पहला कार्ड ग्रामीण कुलदीप कुमार का बनाया गया। गांव के समाजसेवी कमल थापा ने पहले दिन बनाए गए योजना के कार्डों का कार्यक्रम के माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को उपचार के लिए पांच लाख तक का बीमा मिलेगा। आर्थिक मदद मिलने से देश के किसी भी अस्पताल में भर्ती होकर निर्धन परिवार अपना इलाज करा सकते हैं।
बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर से यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है, कि उनका नाम स्वास्थ्य मंत्रालय की लाभार्थियों की सूची में है अथवा नहीं। गांव के युवक अजय कुमार ने लोगों को जागरूक किया कि आयुष्मान योजना से करीब 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है। सरकारी और निजी अस्पतालों में भी इसका लाभ मिल सकता है। दूधली ग्राम पंचायत में योजना शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, कुलदीप ढौड़ियाल, जगमोहन रावत, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।