{"_id":"5c117378bdec22418d762465","slug":"154464758317-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर तैनात हुए एम्स के चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर तैनात हुए एम्स के चिकित्सक
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एम्स ऋषिकेश ने स्वास्थ्य सेवाऐं देनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को एयरपोर्ट पर एमआई चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से रोजाना आवाजाही करने वाले करीब चार हजार हवाई यात्रियों को लाभ मिलेगा। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एम्स निदेशक डॉ. रविकांत और एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से हवाई यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध कराने के लिए एमआई कक्ष का उद्घाटन किया।
एयरपोर्ट पर फ्लाइटों के आने जाने के समय पर्याप्त स्टॉफ मौजूद रहेगा। एम्स निदेशक डॉ. रविकांत ने कहा कि एम्स का उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया कराना है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष 12 लाख हवाई यात्रियों को आनाजाना हो रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उचित प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए एम्स से सहयोग लिया गया है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रियों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाऐं देने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द अन्य सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एम्स के डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. बिजेंद्र सिंह समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।