{"_id":"5c117374bdec2241871ffd1c","slug":"154464757911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठीं संत गोपालदास की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठीं संत गोपालदास की मां
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। दून अस्पताल से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए संत गोपालदास का एक हफ्ते बाद भी पता नहीं लगने से नाराज उनकी मां शकुंतला देवी भतीजे नितिन हुड्डा के साथ ऋषिकेश में अनशन पर बैठ गई हैं। त्रिवेणी घाट पर अनशन पर बैठीं शकुंतला देवी निवासी राजाखेड़ी पानीपत (हरियाणा) ने कहा कि वह तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगी, जब तक उनके बेटे गोपालदास का पता नहीं चल जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा स्वयं गायब नहीं हुआ बल्कि उन्हें साजिशन गायब किया गया है।
गोपालदास की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से भी मिलेंगी। बता दें कि गोपालदास गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर अनशनरत थे। उनको प्राथमिक उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन तीन दिसंबर को दून अस्पताल से वह अचानक लापता हो गए। उनका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है।