{"_id":"5c11727dbdec2241c465cc0a","slug":"154464733215-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हिमपात से पर्यटकों समेत लोगों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हिमपात से पर्यटकों समेत लोगों के चेहरे खिले
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्की बारिश के साथ बर्फ की फुहारों ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम के पहले हिमपात को देख पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। पर्यटकों ने इस पल का जमकर आनंद लिया और बर्फबारी को अपने कैमरों में कैद किया। हालांकि, मालरोड पर बर्फ की फुहारें कुछ ही देर में फुर्र हो गईं। लेकिन, नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में करीब दो घंटे तक बर्फ की हल्की परत जमी रही।
बुधवार को नगर के मालरोड, लाल टिब्बा, कंपनी गार्डन और आस पास के क्षेत्रों बुरासखंडा और धनोल्टी में हुई मध्यम बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। दिल्ली की रंजना और उनके साथियों ने बताया कि उन्हें कतई यकीन नहीं था कि मसूरी में बर्फबारी देखने को मिलेगी। क्योंकि, मंगलवार शाम जब वह मसूरी पहुंचीं थीं तो मौसम साफ था। बुधवार सुबह उठे तो हमारा स्वागत बर्फबारी ने किया।
उधर, बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटकों ने मसूरी और धनोल्टी का रूख किया और शाम होते होते मसूरी पर्यटकों से गुलजार हो गई। स्थानीय व्यापारी गौरव गुप्ता, सुनील रतूड़ी, संतराम, अनिल गोयल ने बताया कि विगत दो वर्षो से मसूरी में बर्फबारी नहीं होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा था। लेकिन, इस बार दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में हुए मौसम के पहले हिमपात से मसूरी समेत पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पर्यटकों की आमद में भी भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, उद्यान पंडित कुंदन सिंह पंवार का कहना है कि यह बर्फबारी सेब की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जिससे कास्तकारों को भी लाभ मिलेगा।