फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘नोट और कोट बदलने से नहीं चलता है देश’

‘नोट और कोट बदलने से नहीं चलता है देश’

Thu, 13 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
‘नोट और कोट बदलने से नहीं चलता है देश’
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। देश के पांच राज्यों भाजपा का सूपड़ा साफ होने और कांग्रेस की बंपर जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पिक्चर पैलेस चौक पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने भाजपा पर खूब तंज कसे। कहा कि नोट और कोट बदलने से देश नहीं चलता।

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व शहर अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल के नेतृत्व में पिक्चर पैलेस चौक पर जुटे थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के चुनाव में जीत सिर्फ कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी वर्गों की जीत है। चुनाव से देश की जनता ने भाजपा संदेश बता दिया है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की नीति अब काम आने वाली नहीं है। जनता भाजपा के फुट डालो और राज करो का खेल समझ चुकी है। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, शहर अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल व जय प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि मोदी ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाए और झूठे वादे कर देश की सत्ता हासिल की, लेकिन अब जनता झांसे में नहीं आने वाली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साढ़े चार साल की भाजपा सरकार में मात्र नोट बदलने और उसी रंग का कोट बदलने के सिवा कुछ नहीं हुआ। ‘मन की बात’ ने भी जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, नगर विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, भगवती प्रसाद कुकरेती, अरविंद सोनकर, रजत अग्रवाल, सेम्यूल चंद, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रोशन लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed