फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खिर्सू व पौड़ी ब्लाक के तीन मोटरमार्गों का होगा कायाकल्प

खिर्सू व पौड़ी ब्लाक के तीन मोटरमार्गों का होगा कायाकल्प

Wed, 12 Dec 2018 09:11 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खिर्सू व पौड़ी ब्लाक के तीन मोटरमार्गों का होगा कायाकल्प
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू के दो व पौड़ी के एक मोटरमार्ग का कायाकल्प होगा। सड़क के डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य के लिए विभाग ने 15 करोड़ की डीपीआर तैयार दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्षों पूर्व विकासखंड खिर्सू की भेलगढ़-जाख व चमेला-कट्टाखोली-ग्वाड़ मोटरमार्ग का निर्माण कार्य करवाया गया है, लेकिन आज तक मोटर मार्ग का डामकरीकरण नहीं हो पाया है। जबकि मार्ग कई जगहों पर अधिक तंग व विकट हैं। ग्रामीण विक्रम सिंह व हरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के पक्कीकरण व सुधारीकरण के लिए वर्षों से मांग की जा रही थी, जिसके बाद विभाग की ओर से अब प्रक्रिया शुरू की गई है। दूसरी ओर विकासखंड पौड़ी की बिल्वकेदार-गौरीकोट-चड़धार-कुकडग़ांव 12 किमी मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए विभाग ने आठ करोड़ की डीपीआर तैयार कर दी है। क्षेत्र के करीब एक दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग के पक्कीकरण होने से ग्रामीणों को जिला व मंडल मुख्यालय तक पहुंचने में भी आसानी होगी। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार तोमर ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत उक्त मोटर मार्गों के पक्कीकारण, विस्तारण व सुधारीकरण के लिए करीब 15 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा चुकी है, जिसमें दो मोटर मार्गों की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। जबकि एक मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर स्वीकृत होने पर निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed