{"_id":"5c101d65bdec2241d2002437","slug":"154456001311-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर होने के लिए नहीं चुना एक्टिंग का क्षेत्र, एक्टिंग मेरे अंदर : अरुणोदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर होने के लिए नहीं चुना एक्टिंग का क्षेत्र, एक्टिंग मेरे अंदर : अरुणोदय
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मैं कभी ये नहीं सोचता की मेरी फिल्म हिट रहेगी या फिर नहीं। मैं सिर्फ और सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ध्यान देता हूं। यही वजह है कि मुझे पसंद किया जा रहा है। मैंने कभी मशहूर होने के लिए एक्टिंग का क्षेत्र नहीं चुना, बल्कि मेरे अंदर एक्टिंग है। इसलिए मैं इस क्षेत्र में आया। यह बात मशहूर फिल्म अभिनेता अरुणोदय सिंह ने कही। मंगलवार को फिल्म अभिनेता अरुणोदय सिंह, अभिनेत्री निधि सिंह और डॉयलाग राइटर वरुण बडोला तीर्थनगरी के होटल अलोहा पहुंचे। यहां यह तीनों अपनी नई वेब सीरीज ‘अपहरण सबका कटेगा’ के प्रमोशन को पहुंचे थे। वरुण बडोला ने बताया कि उन्होंने इस वेब सीरीज के डॉयलाग लिखे हैं।
वह इस वेब सीरीज में एक सिक्योरिटी गार्ड जिसका नाम लक्ष्मण रावत है, की भूमिका में है। अभिनेता अरुणोदय सिंह ने बताया कि उनका किरदार इस वेब सीरीज में एक जूनियर पुलिस अधिकारी है, जिसका नाम रुद्र श्रीवास्तव है। अभिनेत्री निधि सिंह ने बताया कि वह इसमें अरुणोदय की पत्नी रंजना श्रीवास्तव का रोल अदा कर रही हैं। पति के जेल चले जाने के बाद उसकी जिंदगी में क्या बदलाव आता है और वह इससे किस तरह बाहर निकल पाती है, यह सभी इस वेब सीरीज 12 एपिसोड के अंदर दिखाया गया है।
जिंदगी में जो देखा सुना वह वेब सीरीज में
डॉयलाग राइटर वरुण बडोला ने कहा कि अधिकांश लोग पूछ रहे है कि इस वेब सीरीज में काफी मात्रा में गाली-गलौच का प्रयोग हुआ है। मैंने एक आम इंसान की लाइफ देखी है कि वह आमतौर पर जब बात करता है, तो एक न एक बार मुंह से गाली का प्रयोग अवश्य करता है, इसमें कोई दोहराए नहीं है। अभिनेत्री निधि सिंह ने बताया कि वह ऋषिकेश बहुत समय से आना चाहती थी। यहां आने का मौका मुझे इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान मिला।
विज्ञापन
सिर में कम बाल मेरा पसंदीदा लुक
अभिनेता अरुणोदय सिंह ने बताया कि उनका पसंदीदा लुक सिर में कम बाल रखना है, उन्होंने इसकी दो वजहें भी गिनाई। उन्होंने कहा कि बैडमैन का रोल करना मुझे अच्छा लगता है। क्योंकि मेरा मानना है कि जो रोल आप सहजता से कर जाते है, वह बेहतर है। सो मुझे बैडमैन का रोल पसंद है।
बॉलीवुड में शोर ज्यादा हॉलीवुड में कम
जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के काम में आपने कितना अंतर पाया तो उनका सीधा सा जवाब सुनने को मिला। उन्होंने कहा कि दोनों ही जगहों के काम में कोई अंतर नहीं है, बस सिर्फ बॉलीवुड में शोर शराबा ज्यादा होता है, मगर हॉलीवुड में बहुत ही शांत तरीके से काम किया जाता है।