फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्रस्त जनता ने भाजपा को सिखाया सबक

त्रस्त जनता ने भाजपा को सिखाया सबक

Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
त्रस्त जनता ने भाजपा को सिखाया सबक
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जबरदस्त बढ़त पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर खुशी मनाई। चौक पर जमकर आतिशबाजी की और संगठन के समर्थन में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने पर डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

नगर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी की। कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों से स्पष्ट हो गया है कि मोदी मैजिक जनता के ऊपर नहीं चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों की जीत का असर लोकसभा चुनावों पर पड़ना तय है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी और प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल ने कहा कि निकाय चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक भाजपा को उत्तराखंड में पराजय का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री, सभासद गौरव मल्होत्रा, नवीन मिश्रा, प्रताप वर्मा, अमित मनवाल, नदीम अंसारी, अजय रावत, महेश रावत, पूर्णानंद तिवारी और राजेश रावत के अलावा बाला देवी, पन्नालाल गोयल, अब्दुल कादिर, सुंदर, अनीस, मनीष यादव, अजय सैनी, शाहरुख सिद्दीकी, राजेश शिंगारी, अनिल जायसवाल, अभिषेक, अखलाक साबरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed