{"_id":"5c101d53bdec22419f5c2bad","slug":"15445599948-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर काम कर योजना का प्रदर्शन करें पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर काम कर योजना का प्रदर्शन करें पीआरडी जवान
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड की ओर से संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र मंद्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी का गठन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 11 दिसंबर 1948 को किया गया था।
मुख्य अतिथि नगीना रानी ने कहा कि पीआरडी जवानों को बेहतर काम करके अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी दल का काम सराहनीय है। प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र मंद्रवाल ने पीआरडी जवानों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। जवानों द्वारा उन्हें ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। स्थापना दिवस पर कार्यक्रम रविंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र लोधी, विनिता क्षेत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सोहन सिंह लोधी, ब्लॉक सचिव नरेश कुमार, संदीप कुमार, दलीप सिंह, गीता, गुलफाम, संजय, वीर सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।