{"_id":"5c101d39bdec2241cf75e2b0","slug":"15445599699-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विभिन्न राज्यों में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलने पर तीर्थनगरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की और कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया। मंगलवार को मध्य प्रदेेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणामों में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलने पर तीर्थनगरी में जश्न का माहौल देखा गया। नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पहुंचकर आतिशबाजी की। कांग्रेस के नगर कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व इन राज्यों के विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान इन तीनों की राज्यों में भाजपा की सरकार काबिज थी। भाजपा सरकार में वहां का विकास रुका हुआ था। जनता ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बढ़त दिलाकर यह साबित कर दिया है कि अब देश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर नहीं बची है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जमकर नारे लगाए गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, जयपाल जाटव, मुमताज हाशिम, ज्योति सजवाण, पार्षद राकेश सिंह, शकुंतला शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, रीना गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नंद किशोर जाटव, संजय गुप्ता, संजय शर्मा, जयपाल सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।