{"_id":"5c0c29adbdec2241471f6d66","slug":"154430101314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट वास्तविकता से परे : निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट वास्तविकता से परे : निशंक
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। केदारानाथ धाम के प्रति लोगों में श्रद्धा है, यहां लोग सच्ची आस्था के साथ बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। बाबा केदार के विषय में तथ्यों को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाना गलत है। फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट वास्तविकता से परे है। इस पर रोक लगनी चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कही। शनिवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पत्रकारों से मुखातिब हुए।
उन्होंने कहा कि फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट लिखते समय उनकी पुस्तक प्रलय के बीच का भी सहारा लिया गया, मगर फिल्म केदारनाथ में सब कुछ अलग तरीके से पेश किया गया है। फिल्म का नाम ही सिर्फ केदारनाथ है। फिल्म के अंदर केदारनाथ की वास्तविकता नहीं है। यदि असलियत से परे हटकर फिल्म बनाना था तो नाम केदारनाथ नहीं रखना चाहिए था। उन्होंने इस फिल्म पर लगी रोक को उचित बताया। बहुमत भले न हो सरकार हमारी पार्टी की ही बनेगी
पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल के जवाब में डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में हमारी पार्टी भले ही प्रचंड बहुमत हासिल न कर पा रही हो, मगर वहां सरकार भारतीय जनता पार्टी ही बनाएगी। इस मौके पर महापौर अनिता ममगाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, कपिल शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।