{"_id":"5c0bf555bdec22419c5f183b","slug":"154428761413-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के आश्वासन पर माने छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के आश्वासन पर माने छात्र
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के लिए छात्रों ने महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. वंदना तिवारी से वार्ता की। प्राचार्य ने जल्द शिक्षकों की नियुक्तियों होने का आश्वासन दिया।
महाविद्यालय में गणित, अंग्रेजी विषयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए छात्रों ने पांच दिसंबर को महाविद्यालय में तालाबंदी की थी। इसके बाद सात दिसंबर को भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी लेकिन अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। शनिवार को छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य से वार्ता की। प्राचार्य डा. वंदना तिवारी ने बताया कि निदेशालय से महाविद्यालय में सभी रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर 20 फरवरी तक नियुक्तियां होने का आश्वासन मिला है। इसके बाद छात्र नेताओं ने 20 फरवरी तक शिक्षक नहीं मिलने के बाद आंदोलन करने की बात कही। वार्ता में छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी, उपाध्यक्ष सौरभ तोपाल, महासचिव प्रभात नेगी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरभ रावत, एबीवीपी के नगर मंत्री सौरभ कुमार, छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण और पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रीतम रावत आदि मौजूद थे।