{"_id":"5c0bf524bdec2212cf01c3d8","slug":"154428756510-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में गंदगी करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में गंदगी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी वार्डों में विकास योजनाएं समान रूप से लागू करने पर बल दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने अधिशासी अधिकारी को खुले में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं। नगर के सभी वार्डों में स्वच्छता, पथ प्रकाश की व्यवस्था, रास्तों और पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अलावा निकाय कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बंदरों से निजात दिलाने के लिए बदर पकड़ने की टीम बुलाने पर चर्चा की गई। बैठक में खुले में गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश पालिका अध्यक्ष ने ईओ को दिए। बैठक में सभी सात वार्डों के सभासद, सांसद प्रतिनिधि अनसूया प्रसाद जोशी, ईओ राधेश्याम छाछर और अवर अभियंता राजीव चौहान आदि शामिल थे।