{"_id":"5c0bf520bdec22414014e23d","slug":"15442875618-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारियों ने लगाया खंड विकास अधिकारी पर उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने लगाया खंड विकास अधिकारी पर उपेक्षा का आरोप
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एडीओ पंचायत के अधीन कार्य करते हैं।
आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन भेज खंड विकास अधिकारी की शिकायत की है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने लिखा है कि खंड विकास अधिकारी का रवैया उनके प्रति उपेक्षापूर्ण है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी पर वेतन संस्तुति करने में भी आनाकानी बरते जाने का आरोप लगाया है। गुप्ता का कहना है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) के अधीन कार्य करते हैं। शिकायत करने वालों में राजेंद्र प्रसाद शाह, जीत सिंह रावत, मुकेश कोहली, बबली देवी, पुष्पेंद्र कुमार, शैलेंद्र पुंडीर, दीपक मेवाड़ व विरेंद्र चौहान शामिल हैं।