फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बर्फवारी के बाद पर्यटकों से गुलजार होने लगी हिम क्रीडा स्थली औली

बर्फवारी के बाद पर्यटकों से गुलजार होने लगी हिम क्रीडा स्थली औली

Sat, 08 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
बर्फवारी के बाद पर्यटकों से गुलजार होने लगी हिम क्रीडा स्थली औली

विज्ञापन
जोशीमठ। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद हिम क्रीड़ा स्थल औली में पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। यहां राज्य के साथ ही बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नया साल के लिए औली व जोशीमठ के होटल ऑन लाइन बुक होने शुरू हो गए हैं। पर्यटकों की अच्छी आमद से यहां स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों में उत्साह बना हुआ है।

औली में बीते दिनों हुई बर्फबारी से आसपास की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इसे देखने के लिए औली में पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं स्कीइंग के लिए भी लोगों का हुजूम उमड़ा शुरू हो गया है। साथ बच्चे भी बर्फ में स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्थानीय पर्यटन व्यवसायी महेंद्र भुजवाण का कहना है कि औली में हुई बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह का कहना है कि क्रिसमस व नए साल के लिए औली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। बाहरी राज्यों से ऑन लाइन अच्छी बुकिंग मिल रही है। इधर, जीएमवीएन औली के प्रबंधक नीरज उनियाल का कहना है कि यहां आगामी 20 से 31 दिसंबर तक के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है। साथ अन्य निजी होटलों में भी पर्यटकों द्वारा संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed