फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वैटर्न रैली में वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

वैटर्न रैली में वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
वैटर्न रैली में वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। भारतीय सेना की ओर से भूतपूर्व सैनिकों के लिए रायवाला छावनी में दो दिवसीय वेटरन रैली का आयोजन किया गया। रैली में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों और शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इसके अलावा रैली में सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य और सर्विस रिकार्ड जैसी समस्याओं का समाधान किया गया। शुक्रवार को रायवाला स्थित सैन्य छावनी में गरुड़ डिवीजन की ओर से ‘हमारे वैटर्न-हमारी शान’ शीर्षक से दो दिवसीय वेटरन रैली का आगाज हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में सेना के बैंड ने कदमताल करते हुए देशभक्ति से पूर्ण गीतों पर मधुर धुन का प्रदर्शन किया। गोरखा राइफल के जवानों ने खुखरी के साथ युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जबकि सिख रेजीमेंट के जवानों ने हैरतंगेज कलाबाजियों का प्रदर्शन किया। इसके मुख्यातिथि मेजर जनरल मनोज कुमार कटियार के हाथों वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जीओसी गरुड़ डिवीजन मेजर जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा कि वेटरन रैली दरअसल सेना की ओर से अपने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के सम्मान का कार्यक्रम है। जो सेना में रहते हुए उनके योगदान को समर्पित होता है।
विज्ञापन

भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध। रैली में पहुंचे टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून जिले के सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों ने नवीनतम पेंशन योजना, बैंक और सेना के रिकार्ड दफ्तर के बारे में स्टालों पर जानकारी का लाभ उठाया। इसके अलावा सेना की स्वास्थ्य सेवा टीम की ओर से भी स्टाल लगाकर पूर्व सैनिकों को चिकित्सीय परामर्श और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। रैली में ईसीएचएस, पैन कार्ड, आनलाइन जीवन प्रमाणपत्र के स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वीर नारियों का हुआ सम्मान
1. नीलम पत्नी शहीद प्रदीप रावत ऋषिकेश
2. पूजा पोखरियाल पत्नी शहीद हमीर सिंह ऋषिकेश
3. बीना माया गुरूंग
4. ज्योति पत्नी शहीद दीपक कुमार देहरादून
5. रूपा देवी पत्नी शहीद धीरज ऋषिकेश

इन्हें मिली स्कूटी और व्हील चेयर
सेना में सेवा के दौरान शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों को मोडिफाइड स्कूटी और व्हील चेयर देकर सम्मानित किया गया। इनमें अजय सिंह रावत, डोईवाला, नारायण सिंह, खटीमा, स्वर्ण सिंह, सितारगंज और सुरेश आनंद ऋषिकेश को मोडिफाइड स्कूटी दी गई। इसके अलावा व्हील चेयर पाने वालों में कृष्णपाल सिंह, भानियावाला, सतबीर सिंह देहरादून, इंदर प्रसाद, देहरादून, दरबान सिंह आदिबद्री, चमोली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed