फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुर्घटना में बिगड़े चेहरे एम्स में ठीक हो सकेंगे

दुर्घटना में बिगड़े चेहरे एम्स में ठीक हो सकेंगे

Sat, 01 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में बिगड़े चेहरे एम्स में ठीक हो सकेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पैदाइशी या दुर्घटना में बिगड़े चेहरे भी एम्स में उच्च तकनीक से ठीक हो सकेंगे। उत्तराखंड जैसे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में आए दिन दुर्घटना व आपदाओं में कई दफा लोगों के चेहरे की हड्डियों को नुकसान होता है। इस दृष्टि से एम्स के डेंटिस्ट्री एंड मेक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की भूमिका अहम है। एम्स में आयोजित फेसियल ट्रॉमा सर्जरी सेमीनार के दौरान निदेशक प्रो. रविकांत ने सर्जरी के क्षेत्र में नई खोजों व तकनीक से रूबरू कराया।
विज्ञापन

संस्थान की डीन एकेडमिक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने विभागीय पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सेमिनार से चिकित्सा स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। प्रोफेसर श्रीनिवास गोसला रेड्डी ने बताया कि संस्थान के निदेशक की पहल पर लोगों को एम्स में फेसियल ट्रोमा सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रो. रेड्डी ने जन्मजात व दुर्घटना से चेहरे से संबंधित विकृति, टूटफूट, कटे होंठ व तालू आदि का एम्स में उपलब्ध आधुनिक तकनीक से उपचार संबंधी जानकारियां दी।
विज्ञापन

डॉ. दिव्या मल्होत्रा, डॉ. प्रवेश मेहरा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मधुबरी वैथुल्या ने आंख, चेहरे की विभिन्न हड्डियों, त्वचा आदि विषयों पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर डॉ. आशी चुग, डॉ. शैलेश, डॉ. पद्मानिधि, डॉ. लता गोयल, डॉ. सागरिका शुक्ला, डॉ. नुमान आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल मिर्गी क्लीनिक शुरू
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को बच्चों के लिए बालरोग विभाग में स्पेशल मिर्गी क्लीनिक शुरू हो गई है । क्लीनिक का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाल रोग विभाग में हर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चलने वाली इस क्लीनिक में एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रह्म प्रकाश अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed