{"_id":"5c001231bdec2241a87494cf","slug":"1543508574198-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 दिसंबर को सैन्य अधिकारियों का दल करेगा बेस अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 दिसंबर को सैन्य अधिकारियों का दल करेगा बेस अस्पताल का निरीक्षण
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सैन्य अधिकारियों का एक दल आगामी आठ दिसंबर को बेस अस्पताल का निरीक्षण करेगा। सेना की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड शासन को मेल के माध्यम अवगत कराया गया है। मेल की कॉपी मेडिकल कालेज प्रशासन को भी की गई है।
राजकीय मेडिकल कालेज सेना को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है। सेना की सेंट्रल कमंाड (मेडिकल) की ओर से उत्तराखंड शासन के चिकित्सा शिक्षा सचिव को मेल भेजा गया है, जिसमें लिखा गया है कि मेडिकल कालेज में सेना के 200 बेड का अस्पताल स्थापित किए जाने के लिए सैन्य अधिकारियों का एक दल आठ दिसंबर को श्रीनगर पहुंचेगा। दल में ले. जनरल एम गांगुली, मेजर जनरल बीएन कपूर, ले. कर्नल जितेश शामिल होंगे। मेल की कॉपी मेडिकल कालेज के प्राचार्य को भी की गई है। हालांकि कालेज प्रशासन इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।