{"_id":"5bfeca20bdec2241891ed380","slug":"154342458910-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ नहीं दिलवाई तो जन आक्रोश रैली निकालेगा कांग्रेस सेवादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ नहीं दिलवाई तो जन आक्रोश रैली निकालेगा कांग्रेस सेवादल
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ नहीं दिलाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कांग्रेस सेवादल ने राज्य सरकार पर जानबूझ कर शपथ ग्रहण में देरी करने का आरोप लगाया है। दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब जल्द ही अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं किया गया तो सरकार के विरोध में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी।
दल के जिलाध्यक्ष संजय रावत, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम और कृष्णा सिंह बिष्ट ने इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट के लिए पांच नवंबर को संपन्न उपचुनाव में रमवती देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी, लेकिन निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह अभी तक आयोजित नहीं किया गया है। यह लोकतंत्र का मजाक है। अध्यक्ष के शपथ नहीं लेन से विकास कार्यों के संचालन में भी देरी हो रही है। कहा गया कि यदि शीघ्र शपथ समारोह आयोजित नहीं किया गया तो कांग्रेस की ओर से जिले में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का इस संबंध में कहना है कि शासन स्तर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शासन स्तर से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।