{"_id":"5bfb0655bdec2241a26d93b4","slug":"15431778594-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम के साथ सेवा दल ने किया झंडारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम के साथ सेवा दल ने किया झंडारोहण
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वंदेमातरम की प्रार्थना के साथ झंडारोहण किया। इस मौके राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। चंद्रेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर चौक पर सेवा दल की ऋषिकेश प्रभारी शोभा भट्ट के नेतृत्व में झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सबसे पहले वंदेमातरम का गीत व राष्ट्रीय गान के साथ ही तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। शोभा भट्ट ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के निर्देश पर हर रविवार को सेवा दल के कार्यकर्ताओं की ओर से झंडा रोहण किया जाता है। झंडा रोहण का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति के लिए लोगों को जागृत करना है। इस अवसर पर रामकुमार भतोलिया, प्रेमप्रकाश गौड़, शीला देवी, गीता सौड़ी, अमला देवी, राज बहादुर, ओाम प्रकाश, बाबूराम, गुरुदयाल, देवेंद्र खुराना, शकुंतला देवी, राम बड़ाई, मुकेश शाह, प्रेमराव, नवीन मंडल, रीना गुप्ता, दीपक गौड़, पूनम भट्ट, राकेश शाह, मोहनी जोशी आदि मौजूद रहे।