फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच साल में देश के सभी गांव होंगे आयुष चिकित्सालय : नायक

पांच साल में देश के सभी गांव होंगे आयुष चिकित्सालय : नायक

Mon, 26 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में देश के सभी गांव होंगे आयुष चिकित्सालय : नायक
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अगले पांच वर्षों में देश का हर गांव आयुष चिकित्सालय से लैस हो जाएगा। इसके लिए मंत्रालय युद्ध स्तर पर कार्यरत है। इसके अलावा लोगों में आयुष के प्रति फिर से भरोसा जगाने के लिए जागरूकता अभियान भी छेड़ा जाएगा।
यह बात केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यस्सो नायक ने रविवार को गंगा रिजार्ट में मीडिया से कही। केंद्रीय मंत्री यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धति वह विधा है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसी वजह से आयुष मिशन के तहत हर प्राइमरी अस्पतालों में जड़ी बूटी के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए केंद्र ने राज्य सरकारों के सहयोग से सभी बड़े शहरों में आयुष केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इन्हीं के माध्यम से गांवों में आयुष चिकित्सालयों का निर्माण होगा। उत्तराखंड में जड़ी बूटियां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। नेशनल प्लांटेशन बोर्ड के जरिए इसके संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में एक बड़ा जड़ी बूटी केंद्र यहां खोला जाना है। दुर्लभ अश्वगंधा, कुट्टकी जैसी वनस्पतियों के संरक्षण के लिए राज्य के सहयोग से केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। इनके उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। बता दें, जोशीमठ के पास कुट्टकी नामक पौधा पाया जाता है जो शुगर की बीमारी में बेहद कारगर है। श्रीपद ने बताया कि देश के 25 जिलों में आयुष वेलनेस सेंटर संचालित हो चुके हैं। इसके लिए मंत्रालय के पास 150 जिलों से आवेदन आए थे। कोशिश होगी कि देश के सभी 600 जिलों में इस तरह के वेलनेस सेंटर चालू हो सकें।
विज्ञापन

जड़ी बूटी की जांच के लिए स्थापित होगी प्रयोगशाला
गोवा और महाराष्ट्र में आयुष चिकित्सा और योगा के लिए बड़े सेंटर खोले जा चुके हैं। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में एक प्रयोगशाला खोलने की योजना है। इसका बजट करीब 500 करोड़ से 1000 करोड़ के बीच हो सकता है। इस संदर्भ में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यस्सो नायक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में इसका एलान किया। श्रीपद ने बताया कि इस प्रयोगशाला के लिए प्रदेश सरकार जमीन देगी। मुख्यमंत्री से बात हुई है। भूमि चिह्नित होने के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed