{"_id":"5bf9b94bbdec2241a73a6e9f","slug":"15430926016-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकला बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी निकला बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप नाबालिग ने अपनी मौसी के कहने पर लगाया था। वह बुजुर्ग दंपति के साथ नहीं बल्कि मौसी के पास जाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने यह षडयंत्र रच डाला। पुलिस ने कथित पीड़िता से जब बात की तो यह खुलासा हुआ। इस पर नाबालिग के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे दिल्ली के रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधि ने एक बुुजुर्ग पर उसके यहां रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में जनप्रतिनिधि ने कहा था कि मूल रूप से दार्जलिंग की रहने वाली एक 12 वर्षीय नाबालिग अपनी छोटी बहन (10) के साथ क्षेत्र के एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ रहती है। नाबालिग के माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसकी छोटी बहन बीते तीन साल से बुजुर्ग दंपत्ति के साथ रह रही है। जबकि, कथित पीड़िता एक वर्ष से उनके साथ है। 18 नवंबर की रात को बुजुर्ग ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया तो किसी भी प्रकार के दुष्कर्म/शोषण की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने पीड़िता को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह बुजुर्ग दंपत्ति के साथ न रहकर दार्जिलिंग में अपनी मौसी के पास रहना चाहती है। फोन पर मौसी ने ही उसे बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया। मौसी ने ही कहा कि हम लोग गरीब हैं, तुम अगर मेरे पास आना चाहती हो तो यह बोल दो की बुजुर्ग ने मेरे साथ गलत किया है तो हमें कुछ रुपये भी मिल जाएंगे और तुम हमारे पास भी आ जाओगी। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि कानूनी राय लेकर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।