फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी में बालक बालिकाओं ने दिखाया दम

कबड्डी में बालक बालिकाओं ने दिखाया दम

Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में बालक बालिकाओं ने दिखाया दम
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। सेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने जीत हासिल की।
अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच नैनीताल व रुद्रप्रयाग के बीच हुआ। इसमें रुद्रप्रयाग की टीम 31-25 से विजेता रही। दूसरा मैच बागेश्वर व चमोली की टीम के बीच हुआ। इसमें चमोली की टीम विजेता रही। तीसरा मैच पौड़ी व नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी 55-34 से विजेता रही। चौथा मैच हरिद्वार व अल्मोड़ा के बीच हुआ। इसमेें अल्मोड़ा 31-30 से विजेता रही। पांचवा मैच बागेश्वर व उधमसिंह नगर के बीच हुआ। इसमें उधमसिंह नगर ने 41-25 से बाजी मारी। छठा मैच पौड़ी व रुद्रप्रयाग के बीच हुआ। इसमें रुद्रप्रयाग ने 28-24 से फतह हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में पहला मैच टिहरी व पौड़ी की टीम के बीच हुआ। इसमें पौड़ी की टीम 39-20 से विजेता रही। दूसरा मैच हरिद्वार उत्तरकाशी के बीच हुआ। इसमें हरिद्वार की टीम विजेता रही। तीसरा मैच नैनीताल रुद्रप्रयाग के बीच हुआ। इसमें रुद्रप्रयाग की टीम 24-19 से विजयी रही। चौथा भिड़ंत टिहरी व उधमसिंह नगर के बीच हुई। इसमें टिहरी ने 24-20 से बाजी मार ली। पांचवां मुकाबला पौड़ी व उधमसिंह नगर के बीच हुआ। इसमें उधमसिंह नगर 22-2 से जीता। छठा मैच चमोली व रुद्रप्रयाग के बीच हुआ जिसे चमोली ने 27-23 से अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम सेमी सेमीफाइनल देहरादून व हरिद्वार के बीच हुआ। इसमें हरिद्वार की टीम ने देहरादून को 43-20 पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच टिहरी व उधम सिंह नगर की टीम में हुआ। इसमें टिहरी की टीम ने उधमसिंह नगर की टीम को 49-38 से हरा दिया। अंडर-19 बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच देहरादून व नैनीताल की टीम के बीच हुआ। इसमें देहरादून की टीम ने नैनीताल को 36-12 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed