{"_id":"5bf82cbebdec2241c802e384","slug":"154299108519-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. राजेश को मिला राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. राजेश को मिला राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से पुस्तक लेखन के क्षेत्र में दिए जाने वाले राहुल सांस्कृत्यायन पर्यटन पुरस्कारों की श्रेणी में डा. राजेश कुमार जैन को प्रथम पुरस्कार मिला है। डा. जैन ने यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पर्यटन सचिव के हाथों ग्रहण किया। केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से पुस्तक लेखन के क्षेत्र में दिया जाने वाला राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार वर्ष 2014-15 शहर के राजेश कुमार जैन को दिया है। राजेश ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार 20 नवंबर को दिल्ली में पर्यटन विभाग के मंथन सभागार में आयोजित समारोह में पर्यटन सचिव रवि वर्मा के हाथों मिला। राजेश जैन को पुरस्कार मिलने पर नीरज नैथानी, जयकृष्ण पैन्यूली, कृष्णानंद मैठानी, प्रवीण अग्रवाल आदि ने खुशी जताई है।