{"_id":"5bf82beabdec22418a6acb31","slug":"154299087310-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी होती जा रही गोपेश्वर गांव की आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी होती जा रही गोपेश्वर गांव की आंगनबाड़ी
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। आंगनबाड़ी केंद्र में अपने बच्चे को पढ़ाने की पहल चमोली डीएम स्वाति एस भदौरिया ने की तो इसका सकारात्मक संदेश गया। डीएम के बाद अब जिले के मुख्य उद्यान अधिकारी ने अपने बेटे का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है।
चमोली के गोपेश्वर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र वीआईपी आंगनबाड़ी बनती जा रही है। 18 नवंबर को जिला उद्यान अधिकारी नरेश यादव और उनकी पत्नी श्वेता ने दो वर्षीय बेटे अनंत यादव का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में करवाया। नरेश यादव का कहना है कि डीएम ने अपने बेटे का दाखिला आंगनबाड़ी में करवा कर सबको प्रेरणा दी है। हमने भी उन्हीं से प्रेरणा ली और बेटे का दाखिला यहां करवाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कारों की शिक्षा भी मिलती है।