{"_id":"5bf042edbdec22693d1222ac","slug":"15424724792-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। भाला फेंक सीनियर वर्ग में नीरज-दिव्या प्रथम, अमन-स्नेहा गैरोला द्वितीय और सौरभ-अर्पिता तृतीय रहे।
800 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में गौरव नेगी-कृष्णा ने प्रथम, हिमांशु-भूपेंद्र संयुक्त रूप से व दीप्ति ने द्वितीय तथा नीरज-स्नेहा ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक सीनियर वर्ग में आर्यभट्ट सदन प्रथम तथा रामानुजम सदन द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रामानुजम सदन प्रथम और रमन सदन द्वितीय रहे। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में आर्यभट्ट प्रथम व भाभा सदन द्वितीय, बालिका वर्ग में रमन सदन प्रथम व भाभा सदन द्वितीय रहे। बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग में भाभा सदन प्रथम व रमन सदन द्वितीय, रस्साकस्सी बालिका वर्ग में आर्यभट्ट सदन प्रथम व रामनुजम सदन द्वितीय रहे। बालक वर्ग में भाभा सदन व रामानुजम सदन बराबरी पर रहने के कारण मैच ड्रा हुआ। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रमन सदन प्रथम तथा रामानुजम सदन द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य पीवी मैठाणी ने सभी छात्र-छात्राओं से आगामी खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर आरपी पुरोहित, डीएस पंवार, केएस राणा, संजय रावत, एनएस नेगी, वीरेंद्र कुमार, वाईएस भंडारी और रश्मि मैठाणी आदि मौजूद थे।