फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिकेट में रामानुजम और भाभा सदन रहे विजयी

क्रिकेट में रामानुजम और भाभा सदन रहे विजयी

Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में रामानुजम और भाभा सदन रहे विजयी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन कैरम, लूडो व क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में रामानुजम और जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाभा सदन विजयी रहे।
प्राथमिक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए, जिसे रामानुजम सदन ने 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। अभिषेक बिष्ट मैन ऑफ दि मैच बने। जूनियर वर्ग में भाभा सदन और रामानुजम सदन के बीच फाइनल खेला गया। रामानुजम सदन ने 44 रन बनाए जबकि भाभा सदन ने 2 विकेट खोकर की मैच जीत लिया। अभिजीत बहुगुणा मैन ऑफ दि मैच बने। सीनियर क्रिकेट में रमन सदन ने 86 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाभा सदन ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। कैरम के प्राथमिक बालिका वर्ग में भाभा सदन की नंदिनी सती व आस्था नेगी की जोड़ी ने आर्यभट्ट सदन की अंकिता व अंशिका नेगी को हराया। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रामानुजम सदन की अनुष्का डिडोयाल व श्रेया नौटियाल की जोड़ी ने रमन सदन की लावण्या व अक्षिता चमोली की जोड़ी को हराया। सीनियर वर्ग में रामानुजम सदन की ईशा-जूही की जोड़ी ने भाभा सदन की सौम्या-दिव्या की जोड़ी को हराया। लूडो में रामानुजम सदन की प्रेरणा रावत ने रमन सदन की संस्कृति कंडारी को, जूनियर वर्ग में रामानुजम सदन की शालिनी नेगी ने रमन सदन की मानस्वी सिमल्टी को हराया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रामानुजम सदन की परांजली मैठानी ने आर्यभट्ट सदन की सृष्टि पंवार को हराया। प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक बीन कुनियाल, केसी लखेड़ा, दिनेश बहुगुणा, संदीप पुंडीर, आशीष राणा, दीपक रावत, गंभीर सिंह, सुमन कुमार, रितु मैठानी, सीमा बर्तवाल, पूजा डिमरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में नीरज और दिव्या प्रथम
आदिबदरी। एसजीआरआर देवलकोट में शुक्रवार से खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य बलदेव सिंह रावत ने किया। पहले दिन हुई प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीरज और दिव्या प्रथम तथा रोहित और अनुष्का बिष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अभिषेक और सलोनी प्रथम, अमित और अनुष्का द्वितीय स्थान पर रहे। क्रिकेट में शिवाजी और कबड्डी में रमन सदन प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के संचालन में व्यायाम शिक्षक दीपक कठैत सहित अन्य ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed