{"_id":"5beefbcdbdec22699357953d","slug":"154238873620-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली तहसील में जगंली जानवरों के आतंक से कास्तकार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली तहसील में जगंली जानवरों के आतंक से कास्तकार परेशान
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील के कई गांवों में जंगली जानवरों ने काश्तकारों की उपजाऊ फसल, फल तथा सब्जी की खेती को बर्बाद कर दिया है। इससे ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है।
किसान सभा थराली के अध्यक्ष कालिका प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी देवी, अमर सिंह, कलम सिंह, सावित्री देवी आदि ने बताया कि बंदर, लंगूर, सूअर ने काश्तकारों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। कई बार शासन-प्रशासन और वन विभाग के आला अधिकारियों से जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की लेकिन प्रशासन तथा वन विभाग के आला अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। उन्होंने कहा यदि जंगली जानवरों के से निजात नहीं दिलाई गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी एनएन पांडे ने बताया कि जंगली जानवरों को आवासीय बस्तियों में आने से रोकने के लिए गांवों के समीपवर्ती जंगलों में फलदार पौधों को लगाने की योजना बनाई जा रही है।