{"_id":"5beb38d9bdec2269537844d2","slug":"154214222212-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मंगलवार को नदियों के किनारे घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तीर्थनगरी और समीपवर्ती क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। मंगलवार को प्रात:काल पूर्वांचल और बिहार मूल के श्रद्धालुओं ने छठ पर्व पर गंगा स्नान के बाद अपने घरों में भगवान सूर्यदेव व छठी माता की पूजा अर्चना की। साथ ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये पूजन सामाग्री का डाला तैयार किया। दोपहर बाद करीब तीन बजे चंद्रेश्वरनगर, मायाकुंड, शीशमझाड़ी, कालेकी ढाल, सोमेश्वर नगर, आवास विकास, वीरभद्र, आईडीपीएल, रायवाला आदि इलाकों से श्रद्घालुओं ने नदी घाटों की ओर प्रस्थान किया।
श्रद्धालुओं ने नदी तटों पर बनाई गई वेदी में संकल्प लेकर पूजा की। इसके बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये गंगा नदी में उतरे। शाम करीब पांच बजे तीर्थनगरी तथा आसपास इलाकों में हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये।
बुधवार सुबह करीब चार बजे सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से हवन का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत साढ़े छह बजे उगते सूर्य की आरती की जाएगी। छह बजकर 45 मिनट पर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जायेगा। त्रिवेणी घाट पर होने वाले इस कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण भी होगा। इसके बाद छठ माता की मूर्ति विसर्जित की जाएगी।