{"_id":"5be8908cbdec221e2f5b67e6","slug":"15419679651-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ ने वित मंत्री को बताई काश्तकारों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ ने वित मंत्री को बताई काश्तकारों की समस्याएं
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मंत्री से मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
संघ के जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सकलानी ने कहा कि देहरादून जिले के भाऊवाला, डूंगा, बड़ोवाला, भगवानपुर और सभावला क्षेत्र में लंबे समय से ट्यूबवेल 61 डीडी खराब है। जिस कारण काश्तकार खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बारिश के अभाव में खेत सूख रहे हैं। कहा काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए बुल्लावाला क्षेत्र में चेकडैम का निर्माण किया जाए। उन्होंने लंबे समय से गन्ना का भुगतान न होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कई बार भुगतान की मांग पर मिल प्रबंधन से वार्ता की जा चुकी है बावजूद इसके लंबित भुगतान काश्तकारों को नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सतपाल राणा, मंगतू सिंह, ओम प्रकाश कांबोज, उदय चमोली, जगपाल चौधरी, सतपाल चौहान, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।