फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दशोली की टीम विजेता व कर्णप्रयाग रहा उपविजेता

दशोली की टीम विजेता व कर्णप्रयाग रहा उपविजेता

Sun, 11 Nov 2018 09:21 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
दशोली की टीम विजेता व कर्णप्रयाग रहा उपविजेता
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालयी कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 14 और 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 व अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग के कबड्डी में दशोली ब्लॉक की टीम विजेता व कर्णप्रयाग उपविजेता रहा। खो-खो के अंडर-19 बालक वर्ग में दशोली ब्लॉक विजेता और जोशीमठ उपविजेता रहा। अंडर-14 में गैरसैंण की टीम विजेता व दशोली उपविजेता रहा। इसी प्रकार अंडर-19 व अंडर-14 बालिका वर्ग में गैरसैंण विजेता व दशोली उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के संयोजक जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य भरत सिंह बिष्ट ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आगे भी मेहनत और लगन से खेलों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक केसी पंत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अजीत सिंह, पुष्कर झिंक्वाण, पृथ्वी सिंह रावत, कमल किशोर, जयदीप झिंक्वाण, महेंद्र, लक्ष्मी, दिव्या, मंजू बिष्ट व श्वेता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed