{"_id":"5be4a56ebdec22693e5a46b9","slug":"15417111682-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर बृहस्पतिवार को घर-घर में गोवर्धन और अन्नकूट पूजा की गई। सुबह महिलाओं ने घर के आंगन, मुख्य द्वार पर गोवर्धन बनाया और उसकी पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को गोवर्धन की आरती उतारकर घरों के मुख्य द्वार पर दीप जलाए गए।
मंदिरों में भगवान को अन्नकूट और छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। लोगों ने स्नान, ध्यान आदि के बाद गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनकी रक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया। पं. सुनील पैन्यूली ने बताया कि हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अग्रणी स्थान है। इस दिन लोग गाय की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। बताया पौराणिक काल में इंद्रदेव ने गोकुल गांव में जोरदार बारिश की। वर्षा के विकराल रूप को देख लोग भगवान श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर लोगों की रक्षा की।
यहां हुआ भंडारा
साहिया। सनातन धर्म मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन पर भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों को पांच प्रकार की सब्जियां परोसी गईं। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, सुशील कुमार अग्रवाल, मनोज पंवार, अनुज अग्रवाल, अश्विनी गर्ग, मनोज गुप्ता, नरेश दत्ता, राजेश, निखिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, आशीष जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।