फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़

छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़

Wed, 07 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर क्षेत्र के बाजारों में छोटी दिवाली पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने विभिन्न सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।
मंगलवार को छोटी दिवाली पर्व पर नगर क्षेत्र के घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, मीन बाजार, लाजपतराय बाजार मेें खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने मिठाई, खील बतासे, सजावट का सामान और पटाखों की जमकर खरीदारी की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों आईडीपीएल, श्यामपुर, गुमानीवाला के बाजारों में भी खरीददारी को लेकर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर मिठाई की दुकानों में कम और गिफ्ट आइटमों की दुकानों की ओर लोगों का ज्यादा रुझान देखने को मिला। उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि छोटी दिवाली के पर्व पर सबसे ज्यादा बिक्री गिफ्ट आइटमों की हुई। दिवाली पर्व के मौके पर ज्यादातर लोग अपने सगे संबंधियों को मिठाई के अलावा गिफ्ट आइटम देना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा छोटी दिवाली पर लोग ज्यादातर खील बदासों की खरीदारी करते हैं। पारंपरिक तौर पर दीपोत्सव पर्व का मुख्य प्रसाद खील बतासों को ही माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed