{"_id":"5be1bc23bdec2269bf7d7bb2","slug":"154152037511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चौरास शहीदी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की पांचवीं संध्या में मॉडलिंग व रावण-अंगद संवाद सहित विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मॉडलिंग शो की विजेता निधि बुटोला को मिस चौरास का खिताब मिला।
सोमवार शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी, प्रधान मंगसू राजाराम बहुगुणा, प्रधान सुपाणा लखपत रावत, संजय फौजी व गणेश भट्ट ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला के रावण-अंग संवाद मंचन से हुई, जिसमें रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि से आई महिलाओं ने सभी पात्रों की भूमिका निभाई। इसके पश्चात मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहली बार हुई इस प्रतियोगिता में दो राउंड हुए। पहले राउंड में भारत की वीरांगनाओं की वेशभूषा व जीवन परिचय और दूसरे राउंड में विभिन राज्यों की संस्कृति व परिधानों का प्रदर्शन रैंप पर किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायकों ने निधि बुटोला को मिस चौरास घोषित किया। जबकि नीलम नेगी रनर अप रही। गीतांजली रौथाण को बेस्ट केट वॉक और संजना पुंडीर को ब्राइट स्माइल का खिताब मिला। प्रशांत थपलियाल प्रतियोगिता के संयोजक थे। मेला समिति के अध्यक्ष जयकृष्ण भट्ट ने अतिथियों और दर्शकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश मलासी, इशिता भंडारी व कमलेश थपलियाल ने किया। इस अवसर पर अनिल बिष्ट, रोहित बिष्ट, नवीन घिल्डियाल, सूरज भंडारी, आयुष भट्ट व ओमप्रकाश घिल्डियाल आदि मौजूद थे।