{"_id":"5be1bc15bdec2232cd69b410","slug":"154152036117-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए गांवों के विकास के लिए जिला प्रशासन को दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए गांवों के विकास के लिए जिला प्रशासन को दिए सुझाव
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गांवों के विकास की पहल शुरू की है। विवि ने गांवों के विकास के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव व सुझाव दिए हैं। जिला प्रशासन ने सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाया है।
गढ़वाल विवि में उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी डा. प्रशांत कंडारी व विवि के सहायक जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने वार्ता की। इस दौरान उक्त दोनों अधिकारियों ने उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए कठूड़, पोखरी, कोटी, डोब, कल्डुंग, कथुंड व जामनाखाल सहित कई अन्य गांवों में सड़क निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा लाइट लगाए जाने सहित कई अन्य सुझाव रखे तथा विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कुछ गांवों में नए सड़क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया है। डा. प्रशांत कंडारी ने कहा कि सीडीओ दीप्ति सिंह ने उनके सुझावों व प्रस्तावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।