{"_id":"5be1bb73bdec225d4c0a95e6","slug":"154152019917-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पोखरी की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पोखरी की टीम रही प्रथम
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पोखरी टीम (छात्र आलोक, कुशाग्र व विकास) ने प्रथम, दशोली टीम (सौरभ, प्रकाश व अभिजीत) ने द्वितीय और कर्णप्रयाग व गौचर की संयुक्त टीम (अंजना, कंचन व निधि) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कर्णप्रयाग की टीम (अनन्या, मीनाक्षी व सुरभि) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के जनपदीय समन्वयक डीएस कंडेरी और शिक्षक एपी डिमरी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 9 और 10 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा देहरादून में होगी। इस मौके पर शिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, डीएस पंवार, अनूप खंडूड़ी, जीएस असवाल, श्रीकृष्ण पुरोहित, आशुतोष, लखपत सिंह, कमला कुनियाल, बीणा रावत, विपिन, गंगा दत्त और मनोज कुमार आदि मौजूद थे।