{"_id":"5be1bb69bdec226999177601","slug":"154152018914-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने रघुवीर खनेड़ा को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने रघुवीर खनेड़ा को दिया समर्थन
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। उक्रांद ने नगर पालिका गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर खनेड़ा को समर्थन दिया है। रविवार को नगर में हुई उक्रांद कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया। उक्रांद के जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में दल के केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल, केंद्रीय महामंत्री सत्यप्रकाश सती, नगर अध्यक्ष दिनेश तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डा. यदुनंदन भट्ट, चरण सिंह बिष्ट, पृथ्वीपाल रावत, महिपाल फरस्वाण, भगत सिंह कुंवर और आशीष रावत आदि मौजूद थे।
प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मांगे वोट
जोशीमठ। नगर पालिका जोशीमठ में भाजपा प्रत्याशी गोविंद पंवार ने पालिका वार्ड सिंहधार, सुनील, परसारी, मारवाड़ी के साथ ही नगर में घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं, कांग्रेस के बागी सुभाष डिमरी ने नगर के साथ ही गांधीनगर, औली और रविग्राम वार्ड में वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं के सामने अपनी प्राथमिकता गिनाईं और वोट मांगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पंवार ने सिंहधार वार्ड, सुनील, प्रेमनगर, मल्ला सिंहधार और मुख्य नगर में मतदाताओं से वोट मांगे। इस मौके पर दीपक शाह, प्रताप पाल, कमल रतूड़ी, कमल चौहान, देवेश्वरी, मीना और कुसुम आदि मौजूद थे।