{"_id":"5be1bb47bdec2269a642be96","slug":"154152015512-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली में फरवरी माह में आयोजित होंगी जूनियर राष्ट्रीय शीतकालीन स्कीइंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में फरवरी माह में आयोजित होंगी जूनियर राष्ट्रीय शीतकालीन स्कीइंग प्रतियोगिता
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन और डब्ल्यूजीएफआई (विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) औली में जूनियर राष्ट्रीय शीतकालीन स्कीइंग प्रतियोगिता और द्वितीय सेफ गेम्स की तैयारियों में जुट गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गेम्स आयोजन के लिए औली स्लोप और बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। यदि मौसम मेहरबान रहा और औली में अच्छी बर्फबारी हुई तो आगामी वर्ष जनवरी माह के अंत में यहां सेफ गेम्स और स्कीइंग प्रतियोगिताएं होंगी।
कुछ सालों से औली में मौसम की बेरुखी के कारण विंटर गेम्स नहीं हो पा रहे हैं। गत वर्ष भी दिसंबर माह में बर्फबारी न होने से औली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता ऐन मौके पर रद्द करनी पड़ी थी। इस वर्ष नवंबर माह के शुरुआत में ही औली में अच्छी बर्फबारी होने से विंटर गेम्स एसोसिएशन के चेहरे खिल गए हैं। उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के संरक्षक एसएस पांगती, महासचिव हर्षमणि व्यास, लक्ष्मण मेहता और पित्रि खंडूड़ी ने बताया कि औली में आगामी वर्ष जनवरी में जूनियर राष्ट्रीय शीतकालीन प्रतिस्पर्धा और द्वितीय सेफ गेम्स कराने की योजना है। शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की गई है।