{"_id":"5be1bb3dbdec2269490079e8","slug":"15415201454-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं को दी जाएंगी मैप रीडिंग व युद्ध की मूलभूत जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं को दी जाएंगी मैप रीडिंग व युद्ध की मूलभूत जानकारियां
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में प्रशिक्षु जवानों के लिए बीआरटीसी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में 83 प्रशिक्षु जवान 44 सप्ताह तक प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान प्रशिक्षुओं को एसएसबी से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 48 पुरुष व 35 महिला प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण शुभारंभ के अवसर पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने और आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान मैप रीडिंग, युद्ध की मूलभूत जानकारियां, हथियार संबंधी जानकारियां सहित कई अन्य जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण में उत्तराखंड के 5, यूपी के 12, हिमांचल प्रदेश व असम से 7-7 प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं।