{"_id":"5be1bb29bdec2269c41f50d3","slug":"15415201257-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने का किया विरोध
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने पर जीआईएंडटीआई मैदान के पटाखा व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस ने मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने से इंकार किया।
जीआईएंडटीआई मैदान के पटाखा व्यापारियों ने मंगलवार को कोतवाली में पहुंचकर मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने पर विरोध जताया। पटाखा व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने पटाखों की दुकानों के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में दुकानें आवंटित की हैं। प्रशासन ने मुख्य बाजार में पटाखे न बेचे जाने की बात कही थी। पटाखा व्यापारी नसीर, सिकंदर, प्रवीन रावत, मनीष आदि ने कहा कि प्रशासन की मनाही के बाद भी मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जा रहे हैं, जिससे लोग पटाखे खरीदने के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में नहीं आ रहे हैं। पटाखा व्यापारियों ने मुख्य बाजारों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत दूर कर दी गई है।