{"_id":"5be0ab66bdec2269a2078a10","slug":"15414505549-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
मिलिट्री इक्यूपमेंट परिवार माजरी ग्रांट की ओर से सोमवार को दिवाली समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों और उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों की बेहतरी के लिए काम कर रही है।
माजरी ग्रांट आमवाली गली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शामिल होकर मिलिट्री परिवार के लोगों को बोनस और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में उन्होंने बीस पूर्व सैनिकों और समाज के लिए उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को डोईवाला के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से तमाम योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन्वेसटर्स समिट से राज्य के विकास को गति मिल रही है।
मिलिट्री परिवार के संचालक विनोद कुमार पाल कहा कि पृथक राज्य निर्माण से लेकर देश के विकास में पूर्व सैनिकों ने भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने मिलिट्री इक्यूमेंट से जुड़ी समस्याओं को रखा। कार्यक्रम में सेेवानिवृत्त मेजर जनरल ओपी सब्बरवाल, पीसी भारद्वाज, बीपीएस खाती, वाईबी थापा, एएस बिष्ट, शोभाराम रतूड़ी, हितेश नेगी, एसएस पंवार, शैलेन्द्र त्यागी, राजन गोयल, नरेन्द्र नेगी, दिनेश सजवाण, विजय शर्मा, उम्मेद नेगी आदि मौजूद रहे।