{"_id":"5be0ab62bdec2269351dc9c9","slug":"154145055216-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान में जीआईसी केदारावाला के छात्रों ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान में जीआईसी केदारावाला के छात्रों ने बाजी मारी
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
जैन बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान और कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह और प्रधानाचार्या सुषमा ने किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीआईसी केदारावाला के दीपक कुमार, अनस, अब्दुल मलिक की टीम ने बाजी मारी। जीआईसी मेदनीपुर के मनोज कुमार, रोहित चौहान, परमेश चौहान की टीम दूसरे और जीआईसी सभावाला के उदयतांशु, बबलू, सोमन की टीम तीसरे स्थान पर रही।
कला उत्सव में बालिका वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में जैन बालिका इंटर कॉलेज की रुक्मा ने बाजी मारी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर की मुस्कान दूसरे और बोक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज की तनु तीसरे स्थान पर रहीं। वाद्य यंत्र और गायन प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर की अंजली प्रथम रहीं। जैन बालिका इंटर कॉलेज की राधिका दूसरे और बोक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज की तानिया तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में जीआईसी भीमावाला की डॉली, सभावाला की तनु गुप्ता और बोक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज की अमिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के नृत्य में रुद्रपुर के विकास ने बाजी मारी। वाद्य संगीत में इसी स्कूल के सौरभ दूसरे स्थान पर रहे। गायन में जीआईसी केदारावाला के नीरज और रुद्रपुर के देवेंद्र ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर आरपी अग्रवाल, सुधीर कांती, डॉ. नरेश कुमार, रचना गुप्ता, सुखदेव रावत, बलविंदर कौर, कुलदीप नेगी, रितु श्री नागर, सरिता बिजल्वाण, अस्मिता तोमर, रीना तोमर, अल्का आदि मौजूद रहे।