{"_id":"5be0aa63bdec2269b642a7f4","slug":"15414502961-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
धनतेरस पर बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। सबसे ज्यादा रौनक ज्वैलरी, कार, बाइक और मोबाइल शोरूमों में दिखी। फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकानों में भी लोगों की खास भीड़ देखी गई। एक अनुमान के मुताबिक इस बार विकासनगर क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। शाम ढलते ही विकासनगर के साथ ही सहसपुर, सेलाकुई, डाकपत्थर, हरबर्टपुर के बाजार रोशनी से चमक उठे। विकासनगर मुख्य बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई, बर्तन और गिफ्ट की दुकानों में देखी गई। लोगों ने धनतेरस पर पारंपरिक रूप से बर्तन की जमकर खरीददारी की। एलसीडी, होम थियेटर, माइक्रोवेव, इंडक्शन चूल्हों की भी खूब बिक्री हुई। शाम को लोगों ने घर में भगवान धनवंतरी की आरती उतार कर मंगलकामना की और उन्हें खोल-बताशे का भोग लगाया। वहीं, धनतेरस पर किचन अप्लायंस के साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर में भी जमकर धन बरसा।
-----
पांच करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार
धनतेरस पर सराफा बाजार में जमकर धन बरसा। सुबह आठ बजे से ही सराफा की दुकानें खुल गईं। देर शाम तक सराफा बाजार गुलजार रहा। लोगों ने सोने-चांदी की जमकर खरीददारी की। एक अनुमान के मुताबिक इस बार दुकानों पर करीब पांच करोड़ से अधिक के सोने और चांदी के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री हुई।
----
2 करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बिका
धनतेरस के दिन पछवादून क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जमकर खरीद हुई। लोगों में एलईडी स्क्रीन, वाशिंग मशीन, फ्रिज, इंडक्शन के साथ ही एयर कंडीशनर्स, मोबाइल का जबरदस्त रुझान दिखा। कारोबारियों के मुताबिक इस बार दो करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बिके। अगले दो दिन में यह ग्राफ और बढ़ेगा। व्यापारियों के मुताबिक इस बार ऑटोमोबाइल का कारोबार पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा।
विज्ञापन
----
800 से अधिक दुपहिया वाहन बिके
पहले से बुक कराए दुपहिया वाहनों की डिलिवरी के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ वाहन शोरूम पर जुटनी शुरू हो गई। ऑटो कंपनियों ने भी शोरूम सुबह आठ बजे से ही खोल दिए थे। पछवादून के शोरूमों में करीब 800 से अधिक बाइक और स्कूटी की डिलिवरी देर शाम तक दी गई।